Friday, November 20, 2020

श्री कृष्ण चालीसा * Shri Krishna Chalisa with translation | Jai Shri Krishna

 श्री कृष्ण चालीसा *  Shri Krishna Chalisa with translation | Jai Shri Krishna

 


 

श्री कृष्ण चालीसा, भगवान श्रीकृष्ण के गुणों एवं कार्यों का चालीस चौपाइयों में वर्णन है। भगवान श्रीकृष्ण हिन्दू धर्म में विष्णु के आठवें अवतार हैं। सनातन धर्म के अनुसार भगवान विष्णु सर्वपापहारी पवित्र और समस्त मनुष्यों को भोग तथा मोक्ष प्रदान करने वाले प्रमुख देवता हैं।

 

श्री कृष्ण को पूर्णावतार भी कहा जाता है क्योंकि उनके मृत्यु लोक के सभी चरणों को भोगा है। मान्यता है कि भक्ति-भाव से भगवान कृष्ण की पूजा करने से सफलता, सुख और शांति की प्राप्ति होती है। कृष्ण जी को मक्खन बहुत पसंद होता है। श्री कृष्ण वंदना के लिए लोग "हरे कृष्णा हरे कृष्णा" का जाप करते हैं। साथ ही कृष्ण जी की पूजा में उनकी चालीसा को भी बेहद महत्त्वपूर्ण माना जाता है।





Shri Krishna Yantra.

ॐ क्लीं कृष्णाय नमः || अद्धभुत बीज मंत्र ||




 

श्री कृष्ण चालीसा

 

॥दोहा॥

 

बंशी शोभित कर मधुर, नील जलद तन श्याम।

 

अरुण अधर जनु बिम्बा फल, नयन कमल अभिराम॥

 

पूर्ण इन्द्र (पूर्ण इंदु), अरविन्द मुख, पिताम्बर शुभ साज।

 

जय मनमोहन मदन छवि, कृष्णचन्द्र महाराज॥

 

भगवान श्री कृष्ण जिनके हाथों की शोभा मीठी तान वाली बांसुरी बढाती है। जिनका श्याम वर्णीय तन नील कमल के समान लगता है। आपके लाल-लाल होठ बिंबा फल जैसे हैं और नयन कमल के समान मोह लेने वाले हैं। आपका मुख कमल के ताजा खिले हुए फूल की तरह है और पीले वस्त्र तन की शोभा बढा रहे हैं। हे मन को मोह लेने वाले, हे आकर्षक छवि रखने वाले, राजाओं के भी राजा कृष्णचंद्र, आपकी जय हो

 

॥चौपाई॥

 

जय यदुनन्दन जय जगवन्दन। जय वसुदेव देवकी नन्दन॥

 

जय यशुदा सुत नन्द दुलारे। जय प्रभु भक्तन के दृग तारे॥

 

जय नट-नागर नाग नथैया। कृष्ण कन्हैया धेनु चरैया॥

 

पुनि नख पर प्रभु गिरिवर धारो। आओ दीनन कष्ट निवारो॥

 

वंशी मधुर अधर धरी टेरौ। होवे पूर्ण मनोरथ मेरौ॥

 

आओ हरि पुनि माखन चाखो। आज लाज भक्तन की राखो॥

 

हे यदु (यदुवंशी) नंदन समस्त जगत के लिए वंदनीय, वासुदेव व देवकी पुत्र श्री कृष्ण आपकी जय हो। हे यशोदा पुत्र नंद के दुलारे आपकी जय हो। अपने भक्तों की आंख के तारे प्रभु श्री कृष्ण आपकी जय हो। हे शेषनाग पर नृत्य करने वाले नट-नागर आपकी जय हो, आपकी जय हो गऊओं को चराने वाले किशन कन्हैया।

 

हे प्रभु आप एक बार फिर से कष्ट रुपी पहाड़ को अपनी ऊंगली के नाखून पर उठाकर दीन-दुखियों का उद्धार करो। हे प्रभु अपने होठों से लगी इस बांसुरी की मधुर तान सुनाओ, मेरी मनोकामनाएं पूरी कर मुझ पर कृपा बरसाओ प्रभु। हे भगवान श्री कृष्ण दोबारा आकर फिर से मक्खन का स्वाद चखो, हे प्रभु अपने भक्तों की लाज आपको रखनी होगी।

गोल कपोल, चिबुक अरुणारे। मृदु मुस्कान मोहिनी डारे॥

 

रंजित राजिव नयन विशाला। मोर मुकुट वैजयंती माला॥

 

कुण्डल श्रवण पीतपट आछे। कटि किंकणी काछन काछे॥

 

नील जलज सुन्दर तनु सोहे। छवि लखि, सुर नर मुनिमन मोहे॥

 

मस्तक तिलक, अलक घुंघराले। आओ कृष्ण बांसुरी वाले॥

 

हे श्री कृष्ण आपके बाल रुप में गोल मटोल लाल-लाल गाल उस पर आपकी मृदु मुस्कान मन को मोह लेती है। आप अपनी कमल के समान बड़ी-बड़ी आंखों से सबको जीत लेते हैं। आपके माथे पर मोर पंखी मुकुट व गले में वैजयंती माला है। आपके कानों में स्वर्ण वर्णीय कुंडल व कमर पर किंकणी ( कमर से थोड़ा नीचे बंधने वाला एक प्रकार का आभूषण जिसमें घूंघरुं या छोटी घंटियां होती हैं ) बहुत ही सुंदर  लग रही हैं। नीले कमल के समान आपका सुंदर तन बहुत आकर्षक है आपकी छवि मनुष्य, ऋषि, मुनि देवता आदि सबका मन मोह लेती है। आपके माथे पर तिलक व घुंघराले बाल भी आपकी शोभा को बढ़ाते हैं। हे बांसुरी वाले श्री कृष्ण आप आ जाओ।

 

करि पय पान, पुतनहि तारयो। अका बका कागासुर मारयो॥

मधुवन जलत अग्नि जब ज्वाला। भै शीतल, लखितहिं नन्दलाला॥

 

सुरपति जब ब्रज चढ़यो रिसाई। मसूर धार वारि वर्षाई॥

 

लगत-लगत ब्रज चहन बहायो। गोवर्धन नखधारि बचायो॥

 

हे श्री कृष्ण आपने स्तनपान के जरिये जहर पिलाकर मारने के लिए आयी पुतना राक्षसी का संहार किया तो वहीं अकासुर, बकासुर और कागासुर जैसे राक्षसों का वध भी किया। जब पूरे मधुबन को आग की लपटों ने घेर रखा था हे नंदलाल, आपको देखते ही मधुबन की सारी आंच ठंडी हो गई। जब देवराज इंद्र क्रोधवश ब्रज पर चढ़ाई करने आए तो उन्होंनें मूसलधार बरसात की। ऐसा लग रहा था मानों पूरा ब्रज डूब जाएगा, लेकिन हे कृष्ण मुरारी आपने अपनी सबसे छोटी ऊंगली के नाखून पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की।

 

https://amzn.to/2LQJ9BB   -    Maha Sudarshan Yantra




लखि यसुदा मन भ्रम अधिकाई। मुख महं चौदह भुवन दिखाई॥

 

दुष्ट कंस अति उधम मचायो। कोटि कमल जब फूल मंगायो॥

 

नाथि कालियहिं तब तुम लीन्हें। चरणचिन्ह दै निर्भय किन्हें॥

 

करि गोपिन संग रास विलासा। सबकी पूरण करी अभिलाषा॥

 

केतिक महा असुर संहारयो। कंसहि केस पकड़ि दै मारयो॥

 

मात-पिता की बन्दि छुड़ाई। उग्रसेन कहं राज दिलाई॥

 

हे श्रीकृष्ण अपनी लीला दिखाते हुए आपने माता यशोदा को बाल रुप में अपने मुख में 14 ब्रह्मांड के दर्शन करवाकर उनके भ्रम को दूर किया। जब दुष्ट कंस ने उत्पात मचाते हुए करोड़ों कमल के फूल देने की मांग की तब आपने ही कालिया का शमन किया व जीत हासिल कर सभी ब्रजवासियों की रक्षा की। हे श्री कृष्ण आपने गोपियों के संग रास रचाकर उनकी इच्छाओं को भी पूरा किया। आपने कितने ही असुरों का संहार किया। कंस जैसे राक्षस को आपने बाल पकड़ कर मार दिया। कंस द्वारा जेल में बंद अपने माता-पिता को कैद से मुक्त करवाया। आपने ही उग्रसेन को उसके राज्य का सिंहासन दिलाया।

 

महि से मृतक छहों सुत लायो। मातु देवकी शोक मिटायो॥

 

भौमासुर मुर दैत्य संहारी। लाये षट दश सहसकुमारी॥

 

दै भीमहिं तृण चीर सहारा। जरासिंधु राक्षस कहं मारा॥

 

असुर बकासुर आदिक मारयो। भक्तन के तब कष्ट निवारियो॥

 

दीन सुदामा के दुःख टारयो। तंदुल तीन मूंठ मुख डारयो॥

 

प्रेम के साग विदुर घर मांगे। दुर्योधन के मेवा त्यागे॥

 

लखि प्रेम की महिमा भारी। ऐसे श्याम दीन हितकारी॥

 

आपने माता देवकी के छह मृत पुत्रों को लाकर उन्हें दुख से मुक्ति दिलाई। आपने भौमासुर, मुर दैत्यों का संहार करके 16 हजार एक सौ राजकुमारियों को उनके चंगुल से छुड़ाया। ( इन्हें अपनी पत्नी स्वीकार कर सामाजिक मान्यता भी श्री कृष्ण ने दिलाई थी ) आपने ही घास के तिनके को चीरकर भीम को जरासंध के मारने का ईशारा किया। ( जरासंध और भीम के बीच मल्ल युद्ध चल रहा था लेकिन जरासंध के दो टुकड़े होने पर फिर से जुड़ जाते थे ऐसे में श्री कृष्ण ने घास के तिनके को चीरकर अलग अलग दिशाओं में फेंक कर भीम को ईशारा किया था कि जरासंध के टुकड़े कर दो अलग-अलग दिशाओं में फेंकें)। हे श्री कृष्ण आपने ही बकासुर आदि का वध करके अपने भक्तों को कष्टों से मुक्ति दिलाई है।

 

हे द्वारकाधीश श्री कृष्ण आपने ही अपने सखा विप्र श्री सुदामा के दु:खों को दूर किया। कच्चे चावलों की उनकी भेंट को आपने सहर्ष स्वीकार किया व बड़े चाव से उन्हें खाया। आपने दुर्योधन की मेवा को त्यागकर विद्वान विदुर के घर प्रेम से बनाए गए साग को ग्रहण किया। हे श्री कृष्ण आपके प्रेम की महिमा बहुत महान है। हे श्याम आप दीन-हीन का सदैव भला करते हैं।

 


भारत के पारथ रथ हांके। लिए चक्र कर नहिं बल ताके॥

 

निज गीता के ज्ञान सुनाये। भक्तन ह्रदय सुधा वर्षाये॥

 

मीरा थी ऐसी मतवाली। विष पी गई बजाकर ताली॥

 

राना भेजा सांप पिटारी। शालिग्राम बने बनवारी॥

 

निज माया तुम विधिहिं दिखायो। उर ते संशय सकल मिटायो॥

 

हे श्री कृष्ण आपने ही महाभारत के युद्ध में अर्जुन का सारथी बन रथ को हांका व अपने हाथों में सुदर्शन चक्र ले कर बलशाली योद्धाओं के शीष उतार लिये। आपने गीता का उपदेश देकर अपने भक्तों के हृद्य में अमृत की वृषा की। हे श्री कृष्ण आपका स्मरण करते-करते मीरा मतवाली हो गई वह विष को भी हंसते-हंसते पी गई। राणा ने कितने ही यत्न किए मीरा को मरवाने के लेकिन आपकी कृपा से सांप भी फूलों का हार बना और पत्थर की मूरत में भी आप प्रकट हुए। हे प्रभु आपने अपनी माया दिखाकर अपने भक्तों के सारे संशय दूर किये।

 



तब शत निन्दा करी तत्काला। जीवन मुक्त भयो शिशुपाला॥

जबहिं द्रौपदी टेर लगाई। दीनानाथ लाज अब जाई॥

 

तुरतहिं वसन बने ननन्दलाला। बढ़े चीर भै अरि मुँह काला॥

 

अस नाथ के नाथ कन्हैया। डूबत भंवर बचावत नैया॥

 

सुन्दरदास आस उर धारी। दयादृष्टि कीजै बनवारी॥

 

नाथ सकल मम कुमति निवारो। क्षमहु बेगि अपराध हमारो॥

 

खोलो पट अब दर्शन दीजै। बोलो कृष्ण कन्हैया की जै॥

 

हे प्रभु जब शिशुपाल के सौ पाप माफ करने के बाद जब उसका पाप का घड़ा भर गया तो आपने उसका शीश उतार कर उसे जीवन से मुक्त कर दिया। जब संकट के समय आपकी भक्त द्रौपदी ने पुकारा कि हे दीनानाथ लाज बचालो तो हे नंदलाल आप तुरंत अपनी भक्त की लाज रखने के लिए वस्त्र बन गए द्रौपदी का चीर बढ़ता गया और शत्रु दुशासन का मूंह काला हुआ। हे नाथों के नाथ किशन कन्हैया आप भंवर से भी डूबती नैया को बचाने वाले हो। हे प्रभु सुंदरदास ने भी अपने हृद्य में यही आस धारण की है कि आपकी दयादृष्टि मुझ पर बनी रहे। हे नाथ मेरी खराब बुद्धि का निवारण करो, मेरे पाप, अपराध को माफ कर दो। हे प्रभु अब द्वार खोल कर दर्शन दे दीजिए। सभी किशन कन्हैया की जय बोलें।

 

॥दोहा॥

 

यह चालीसा कृष्ण का, पाठ करै उर धारि।

 

अष्ट सिद्धि नवनिधि फल, लहै पदारथ चारि॥

 

जो कोई भी इस कृष्ण चालीसा का पाठ अपने हृद्य में भगवान श्री कृष्ण को धारण करके करेगा, उसे आठों सिद्धियां नौ निधियां व चारों पदारथ अर्थात आयु, विद्या, यश और बल अथवा अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष की प्राप्ति होगी।

 

बंशी शोभित कर मधुर, नील जलद तन श्याम।

अरुणअधरजनु बिम्बफल, नयनकमलअभिराम॥

पूर्ण इन्द्र, अरविन्द मुख, पीताम्बर शुभ साज।

जय मनमोहन मदन छवि, कृष्णचन्द्र महाराज॥

जय यदुनंदन जय जगवंदन।

जय वसुदेव देवकी नन्दन॥

जय यशुदा सुत नन्द दुलारे।

जय प्रभु भक्तन के दृग तारे॥

जय नट-नागर, नाग नथइया॥

कृष्ण कन्हइया धेनु चरइया॥

पुनि नख पर प्रभु गिरिवर धारो।

आओ दीनन कष्ट निवारो॥

वंशी मधुर अधर धरि टेरौ।

होवे पूर्ण विनय यह मेरौ॥

आओ हरि पुनि माखन चाखो।

आज लाज भारत की राखो॥

गोल कपोल, चिबुक अरुणारे।

मृदु मुस्कान मोहिनी डारे॥

राजित राजिव नयन विशाला।

मोर मुकुट वैजन्तीमाला॥

कुंडल श्रवण, पीत पट आछे।

कटि किंकिणी काछनी काछे॥

नील जलज सुन्दर तनु सोहे।

छबि लखि, सुर नर मुनिमन मोहे॥

मस्तक तिलक, अलक घुंघराले।

आओ कृष्ण बांसुरी वाले॥

करि पय पान, पूतनहि तार्‌यो।

अका बका कागासुर मार्‌यो॥

मधुवन जलत अगिन जब ज्वाला।

भै शीतल लखतहिं नंदलाला॥

सुरपति जब ब्रज चढ़्‌यो रिसाई।

मूसर धार वारि वर्षाई॥

लगत लगत व्रज चहन बहायो।

गोवर्धन नख धारि बचायो॥

लखि यसुदा मन भ्रम अधिकाई।

मुख मंह चौदह भुवन दिखाई॥

दुष्ट कंस अति उधम मचायो॥

कोटि कमल जब फूल मंगायो॥

नाथि कालियहिं तब तुम लीन्हें।

चरण चिह्न दै निर्भय कीन्हें॥

करि गोपिन संग रास विलासा।

सबकी पूरण करी अभिलाषा॥

केतिक महा असुर संहार्‌यो।

कंसहि केस पकड़ि दै मार्‌यो॥

मात-पिता की बन्दि छुड़ाई।

उग्रसेन कहं राज दिलाई॥

महि से मृतक छहों सुत लायो।

मातु देवकी शोक मिटायो॥

भौमासुर मुर दैत्य संहारी।

लाये षट दश सहसकुमारी॥

दै भीमहिं तृण चीर सहारा।

जरासिंधु राक्षस कहं मारा॥

असुर बकासुर आदिक मार्‌यो।

भक्तन के तब कष्ट निवार्‌यो॥

दीन सुदामा के दुख टार्‌यो।

तंदुल तीन मूंठ मुख डार्‌यो॥

प्रेम के साग विदुर घर मांगे।

दुर्योधन के मेवा त्यागे॥

लखी प्रेम की महिमा भारी।

ऐसे श्याम दीन हितकारी॥

भारत के पारथ रथ हांके।

लिये चक्र कर नहिं बल थाके॥

निज गीता के ज्ञान सुनाए।

भक्तन हृदय सुधा वर्षाए॥

मीरा थी ऐसी मतवाली।

विष पी गई बजाकर ताली॥

राना भेजा सांप पिटारी।

शालीग्राम बने बनवारी॥

निज माया तुम विधिहिं दिखायो।

उर ते संशय सकल मिटायो॥

तब शत निन्दा करि तत्काला।

जीवन मुक्त भयो शिशुपाला॥

जबहिं द्रौपदी टेर लगाई।

दीनानाथ लाज अब जाई॥

तुरतहि वसन बने नंदलाला।

बढ़े चीर भै अरि मुंह काला॥

अस अनाथ के नाथ कन्हइया।

डूबत भंवर बचावइ नइया॥

'सुन्दरदास' आस उर धारी।

दया दृष्टि कीजै बनवारी॥

नाथ सकल मम कुमति निवारो।

क्षमहु बेगि अपराध हमारो॥

खोलो पट अब दर्शन दीजै।

बोलो कृष्ण कन्हइया की जै॥

दोहा

यह चालीसा कृष्ण का, पाठ करै उर धारि।

अष्ट सिद्धि नवनिधि फल, लहै पदारथ चारि॥

The God Krishna is understood to be an eighth incarnation of Lord Vishnu. Krishna is technically the black god, since sanskrit word Krishna means "black." However, he is generally depicted with blue skin. Krishna is the one of the most popular, both as an avatar and as a god. His Character presents two different aspects. In the Mahabharata epic, his character is of a serious, severe and, a resourceful war-hero. While the other aspect of his character is as the divine lover, dancing at midnight with the Gopis, who are drawn to his beauty, his beautiful music, and the image of divine presence.

 

Doha :

 

Banshi shobhit kar madhur, nil jalaj tanu shyam.

Arun adhar janu bimba phal, nayan kamal abhiram.

Puran Indu Arvind mukh, pitambar suchi saj.

Jai Man Mohan Madan chhavi,Krishiaachandra maharaj.

 

Jai jai Yadunandan jag vandan. Jai Vasudev Devki nandan.

Jai Yashoda sut Nandadulare. Jai prabhu bhaktan ke rakhvare.

 

Jai Natanagar Nag nathaiya. Krishna Kanhaiya dhenu charaiya.

Puni nakh par Prabhu Girivar dharo. Ao dinan-kasht nivaro.

 

Banshi madhur adhar-dhari tero. Hove puran manorath mero.

Ao Harli puni makhan chakho. Aaj laj bhaktan ki rakho.

 

Gol kapol chibuk arunare. Mridu muskan mohini dare.

Rajit Rajiv nayan vishala. Mor mukut vaijantimala.

 

Kundal shravan pit pat achhe. Kati kinkini kachhani kachhe.

Nil jalaj sundar tan sohai. Chhavi lakhi sur nar muni man mohai.

 

Mastak tilak alak ghunghrale. Ao Shyam bansuriya vale.

Kari pai pan putanahin taryo. Aka-baka kagasur maryo.

 

Madhuvan jalat agin jab jvala. Bhe shital lakhatahin Nandaiala.

Jab surpati Brij chadhyo risai. Musar dhar bari barsai.

 

Lakhat lakhat Bnij chahat bahayo. Govardhan nakh dhari bachayo.

Lakhi Yashuda man bhram adhikai. Mukh mahan chaudah bhuvan dikhai.

 

Dusht Kansa ati udham machayo. Koti kamal kahan phul mangayo.

 

Nathi kaiiyahin ko tum linhyo. Charan chinh dai nirbhai kinhyo.

 

Kari gopin sang ras bilasa. Sab ki pur kari abhilasa.

Aganit maha asur sanharyo. Kansahi kesh pakadi dai maryo.

 

Matu pita ki bandi chhudayo. Ugrasen kahan raj dilayo.

 

Him se mritak chhahon sut layo. Matu Devakl shok mitayo.

Narkasur mur khal sanhari. Lae shatdash sahas kumari.

 

Dai Bhimahin tran chiri isara. Jarasindh rakshas kahan mara.

Asur vrikasur adik maryau. Nij bhaktan kar kasht nivaryau.

 

Din Sudama ke dukh taryo. Tandul tin muthi mukh daryo.

Duryodhan ke tyagyo meva. Kiyo Vidur ghar shak kaleva.

 

Lakhi prem tuhin mahima bhari. Naumi Shyam danan hitkari.

Bharat men parath-rath hanke. Liye chakra kar nahin bat thake.

 

Nij Gita ke gyan sunaye. Bhaktan hridai sudha sarsaye.

Mira aisi matvali. vish pi gayi bajakar tali.

 

Rana bheja saap pitari. Shaligram bane banvari.

Nij maya tum vidhihin dikhayo. Urte sanshai sakal mitayo.

 

Tav shatninda kari tatkala, jivan mukt bhayo shishupala.

Jabahin Draupadi ter lagai. Dinanath laj ab jai.

 

Turatahih basan bane Nandlala. Badhay chir bhe ari munh kala.

As anath ke nath Kanhaiya. Dubat bhanvar bachavahi naiya.

 

 "Sundardas" Aas ur Dharri. Daya Drishti Keejay Banwari.

Nath sakai un kumati nivaro. chhamon vegi apradh hamaro.

Kholo pat ab darshan dijai. Bolo Krishna Kanhaiya ki jai.

 

Doha :

 

Yeh chalisa Krishna ka, path krai ur dhari,

asht siddhi nay niddhi phal, lahai padarath chari.

 

Shri Krishna Chalisa with English translation...

 

Jai Sri Krishna

Glory to you, O Lord Krishna!

Bansi shobhit kar madhur, neel jalaj tanu shyam.

The sweet sounding flute embellishes your hands,your body dark of hue is like the blue lotus.

Arun adhar janu bimba phal, nayan kamal abhiraam.

Your crimson lips are like the bimba fruit,

and your eyes are like the pleasing lotuses.

Puran indu Arvind mukha, pitaambar suchi saaj.

Your face is like a fresh- blossoming lotus and radiating like the full moon, and you are beautifully attired in your yellow silken costume.

Jai Man Mohan Madan chhavi, Shree Krishnachandra Maharaj.

Jai Man-Mohan Madan-(Mohan), Sri Krishnachandra Maharaj ki jai

Jai jai Yadunandan jag vandan, Jai Vasudev Devki nandan.

Glory, glory to the son of the Yadav race, glory to one who is universally adored; glory to the son of Vasudeva and Devaki.

Jai Yashoda sut Nanda dulaare, Jai prabhu bhaktan ke rakhavaare.

Glory to the beloved son of Yashoda and Nanda, glory to you,O Lord, the protector of your devotees.

Jai Natanaagar Naag nathaiyaa, Krishna Kanhaiya dhenu charaiya.

Glory to the most accomplished player, the subduer of the Naag (cobra snake, you are indeed Kanhaiya, the cowherd.

Puni nakh par Prabhu girivar dhaaro, Aavo deenan-kasht nivaaro.

O Lord! You uplifted the Govardhan mountain on the nail of your small finger, Pray come and free the helpless from their distress.

Bansi madhur adhar-dhari tero, Hove puran manorath mero.

O Lord, you have the sweet flute touching

your lips, Pray fulfil our wishes.

Aao Hari puni maakhan khaao, aaj laaj bhaktan ki raakho.

Come again, O Lord to eat makkhan (cream),

And protect your devotee's honour this day.

Gol kapol chibuk arunaare, mridu muskaan mohini daare.

With reddish chubby cheeks, Your smile

is gentle (soft and sweet) and bewitching.

Raajit Raajiv nayan vishaalaa, mor mukut vaijayantimaalaa.

You have large lotus-like eyes, you wear crown adorned with peacock feather and you wear Vaijayanti garland.

Kundal shravan peet pat aache, kati kinkini kaachhani kaachhe.

Your ears are elegantly adorned with gold ear-rings, while the trinkets on your corset and the lovely kachani are looking graceful.

Neel jalaj sundar tan sohe, chhavi lakhi sur nar muni mana mohai.

Gods and humans and sages are entranced at the sight of your beautiful and magnificent body which is like the blue lotus.

Mastak tilak alak ghunghraale, Aao Shyaam bansuri vaale.

Your forehead is decorated with tilak with lovely braided hair on your head ; Please come, O Shyam, the flute player.

Kari pai paan putanaahin taaryo, Akaa-Bakaa Kaagaasur maaryo.

You liberated the demoness Putana when as a baby, you sucked the dreadful breast of Putana drawing out poison along with her life. Also you killed many a demons like Akaasur, Bakaasur and Kagaasur.

Madhuvan jalat agin jab jvaala, bhei sheetal lakhatahin Nandalala.

When wild fire broke out in the forest Madhuvan, Nandalala swallowed up

that fierce conflagaration and restored the cool

Jab surpati Brij chadhyo risaai, Musardhaar baari barsaai.

The ruler of gods, Indra, was angered, and Indra produced over Vraj a deluge causing the rains to come down in torrents of cataclysmic and violent downpour.

Lakhat lakhat Brij chahat bahaayo, Govardhan nakh dhari bachaayo.

When entire Vraj was being drowned, the Lord saved Vraj by uprooting with one hand Mount Govardhan and sheltering Vraj under it.

Lakhi Yashodaa mana bhram adhikaai, Mukh mahan chaudah bhuvan dikhaai.

For removing doubts in mother Yashoda's mind, you

displayed, within your mouth, the fourteen spheres.

Dusht Kansa ati udham machaayo, Koti kamal kahan phul mangaayo.

When wicked Kansa was causing great havoc, and demanded that a crore of lotus flowers be sent to him.

Naathi kaaliyahin ko tum linhyo, Charan chinh dai nirbhay kinho.

By overpowering and subduing Kaliya, you provided safety for all.

Kari gopin sang raas bilaasa, sab ki pur kari abhilashaa.

You fulfilled the desires of all the Gopis by playing Raas with them.

Aganit mahaa asur sanhaaryo, Kansahi kesh pakada dai maaryo.

You eliminated innumerable powerful demons, and with Kansa, grasping him tightly by the hair, you dragged him hard and killed him.

Maatu pitaa ki bandi chhudaayo, Ugrasen kahan raaj dilaayo.

Having secured the release of his mother and father from bondage, you restored to Ugrasen his lost kingdom.

Mahi se mritak chhaho sut laayo, Matu Devaki shok mitaayo.

You brought back the six dead sons of Devaki from the underworld and freed her from grief.

Narkaasur mura khal sanhaari, Laaye shatdash sahas kumaari.

You killed the demon Narkasur and also the demon Mura; and freed sixteen thousand maidens who were kept in bondage by Narkasur.

Dai Bhima trin chir ishaaraa, Jaraasandh raakshas kahan maaraa

By a cryptic signal by splitting a twig you instructed Bhima as to how Jarasandha can be slain.

Asur vrikaasur aadik maaryo, Nij bhaktan kar kasht nivaaryo.

By killing many demons like Vrikaasur, you eased the distress of your devotees.

Deen Sudaamaa ke dukh taaryo, Tandul teen muthi mukh daaryo.

You removed poor Sudama's poverty, and you ate with relish three handfuls of beaten rice.

Duryodhan ke tyaagyo mevaa, Kiyo Vidur ghar shaak kalevaa.

You ate simple vegetables at the house of devotees like Vidur in preference to the rich fare at Duryodhan's palace.

Lakhi prem tuhin mahimaa bhaari, Naumi Shyam deenan hitkaari.

O Shyama! O compassionate to the poor! Having witnessed your abounding grace and glory, I bow to you.

Bhaarat mein paarath-rath haanke, Liye chakra kar nahin bal thaake.

You drove chariot during the battle of Mahabharata; you remained unwearied with the discus in your hand.

Nij Gitaa ke gyaan sunaaye, bhaktan hriday sudhaa sarsaaye.

You communicated the wisdom of the Gita and let the hearts of your devotees abound with the nectar of love.

Meera aisi matvaali, vish pi gayi bajaakar taali

Mira, your devotee, was so totally engrossed with unbounded devotion to you, that brimming with joy she even drank poison

Raanaa bhejaa saamp pitaari, shaaligraam bane banvaari.

When O Banavaari, the Rana sent a basket containing a snake, you assumed the form of a Shaligram stone.

Nij maayaa tum vidhihin dikhaayo, ura te sanshay sakal mitaayo

By revealing your illusory powers to Brahma, you dispelled all his misgivings.

Tav shatnindaa kari tatkaalaa, jivan mukt bhayo shishupaalaa.

When Shishupala reviled you, you terminated his life.

Jabahin Draupadi ter lagaai, Deenaanaath laaj ab jaai.

When Draupadi sought your help by pleading, 'O Lord of the distressed! My honour is at stake!'

Turata hi basan bane Nandlala, badhyo chir bhe ari mukh kaalaa.

O Nandalala! You instantly supplied cloth, and the assembly members became ashen faced with disbelief.

Asa anaatha ke naath Kanhaiyaa, dubat bhanvar bachaavahi naiya

You are, O Kanhaiya, so great a guardian of the helpless orphan that you rescue every sinking boat from the whirlpool of life.

Sundardaas vaas Durvaasaa, karat vinay Prabhu pujahu aasaa

O Lord! Sundardas, an inmate of the hermitage of Durvasa, beseeches You to grant his wishes.

Naath sakal ur kumati nivaaro, chhamo vegi apraadh hamaaro.

O Lord! Dispel all ignorance from his heart and forgive him his faults.

Kholo pat ab darshan deeje, Bolo Krishna Kanhaiya ki jai

May you reveal yourself to him by opening the door of his heart. May we all sing 'Victory, victory to you, Lord Krishna, glory to Kanhaiya!'

 

Doha

Krishna chandra ke naam Se, hot praphullit gaay,

tan ghaatak paatak tarat, rog duri hoy jaay.

Chaalisaa jo nit padhai, Kathin kasht kati jaai,

dhan jan bal vidyaa badhaai, nit nar sukh sarsai.

Yah chalisa Krishna ka, path kare ur dhaari,

asht siddhi nav niddhi phal, lahe padaarath chaari.

Whoever with cheerfulness sings this song will have his (or her) three types of troubles removed and will be freed from sins and diseases.

Those who recite this Krishna Chalisa with faith and devotion can acquire eight siddhis (supernatural powers through Yoga, viz., anima, mahima, garima, laghima, prapti, prakamya, ishitva and vashitva) and the nine types of treasures(Nidhis).

Om Namo Bhagavate Vasudevaya...

 
 
 
 
 

यहां हमने श्रीकृष्ण के विभिन्न मंत्र दिए हैं। ये मंत्र मंत्रों के जाप से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। शुभ प्रभाव बढ़ाने व सुख प्रदान करने में ये मंत्र अत्यन्त प्रभावी माने जाते हैं। आपकी सुविधा के लिए हमने मंत्र से संबंधित जानाकारी भी यहां दी है।

 

भगवान श्रीकृष्ण का मूलमंत्र :

'कृं कृष्णाय नमः'

 

यह श्रीकृष्ण का मूलमंत्र है। इस मूलमंत्र का जाप अपना सुख चाहने वाले प्रत्येक मनुष्य को प्रातःकाल नित्यक्रिया व स्नानादि के पश्चात एक सौ आठ बार करना चाहिए। ऐसा करने वाले मनुष्य सभी बाधाओं एवं कष्टों से सदैव मुक्त रहते हैं।

 

सप्तदशाक्षर श्रीकृष्णमहामन्त्र :

'ऊ श्रीं नमः श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा'

 

यह श्रीकृष्ण का सप्तदशाक्षर महामंत्र है। इस मंत्र का पांच लाख जाप करने से यह मंत्र सिद्ध हो जाता है। जप के समय हवन का दशांश अभिषेक का दशांश तर्पण तथा तर्पण का दशांश मार्जन करने का विधान शास्त्रों में वर्णित है। जिस व्यक्ति को यह मंत्र सिद्ध हो जाता है उसे सबकुछ प्राप्त हो जाता है।

 

सात अक्षरों वाला श्रीकृष्ण मंत्र :

'गोवल्लभाय स्वाहा'

 

इस सात (7) अक्षरों वाले श्रीकृष्ण मंत्र का जाप जो भी साधक करता है उसे संपूर्ण सिद्धियों की प्राप्ति होती है।

 

आठ अक्षरों वाला श्रीकृष्ण मन्त्र :

'गोकुल नाथाय नमः'

 


इस आठ(8) अक्षरों वाले श्रीकृष्णमंत्र का जो भी साधक जाप करता है उसकी सभी इच्छाएं व अभिलाषाएं पूर्ण होती हैं।

 

दशाक्षर श्रीकृष्ण मन्त्र :

'क्लीं ग्लौं क्लीं श्यामलांगाय नमः'

 

यह दशाक्षर (10) मन्त्र श्रीकृष्ण का है। इसका जो भी साधक जाप करता है उसे संपूर्ण सिद्धियों की प्राप्ति होती है।

 

द्वादशाक्षर श्रीकृष्ण मन्त्र :

'ॐ नमो भगवते श्रीगोविन्दाय'

 

इस कृष्ण द्वादशाक्षर (12) मन्त्र का जो भी साधक जाप करता है, उसे सबकुछ प्राप्त हो जाता है।

 

बाईस अक्षरों वाला श्रीकृष्ण मन्त्र :

'ऐं क्लीं कृष्णाय ह्रीं गोविंदाय श्रीं गोपीजनवल्लभाय स्वाहा ह्‌सों।'

 

यह बाईस (22) अक्षरों वाला श्रीकृष्ण का मंत्र है। जो भी साधक इस मंत्र का जाप करता है उसे वागीशत्व की प्राप्ति होती है।

 

तेईस अक्षरों वाला श्रीकृष्ण मन्त्र :

'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीकृष्णाय गोविंदाय गोपीजन वल्लभाय श्रीं श्रीं श्री'

 

यह तेईस (23) अक्षरों वाला श्रीकृष्ण का मंत्र है। जो भी साधक इस मंत्र का जाप करता है उसकी सभी बाधाएं स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

 

अट्ठाईस अक्षरों वाला श्रीकृष्ण मन्त्र :

'ॐ नमो भगवते नन्दपुत्राय आनन्दवपुषे गोपीजनवल्लभाय स्वाहा'

 

यह अट्ठाईस (28) अक्षरों वाला श्रीकृष्णमन्त्र है। जो भी साधक इस मंत्र का जाप करता है उसको समस्त अभिष्ट वस्तुएं प्राप्त होती हैं।

 

उन्तीस अक्षरों वाला श्रीकृष्ण मन्त्र :

'लीलादंड गोपीजनसंसक्तदोर्दण्ड बालरूप मेघश्याम भगवन विष्णो स्वाहा।'

 

यह उन्तीस(29) अक्षरों वाला श्रीकृष्णमन्त्र है। इस श्रीकृष्णमंत्र का जो भी साधक एक लाख जप और घी, शकर तथा शहद में तिल व अक्षत को मिलाकर होम करते हैं, उन्हें स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।

 

बत्तीस अक्षरों वाला श्रीकृष्ण मन्त्र :

'नन्दपुत्राय श्यामलांगाय बालवपुषे कृष्णाय गोविन्दाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा।'

 

यह बत्तीस (32) अक्षरों वाला श्रीकृष्णमन्त्र है। इस श्रीकृष्णमंत्र का जो भी साधक एक लाख बार जाप करता है तथा पायस, दुग्ध व शकर से निर्मित खीर द्वारा दशांश हवन करता है उसकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

 

तैंतीस अक्षरों वाला श्रीकृष्ण मन्त्र :

'ॐ कृष्ण कृष्ण महाकृष्ण सर्वज्ञ त्वं प्रसीद मे। रमारमण विद्येश विद्यामाशु प्रयच्छ मे॥'

 

यह तैंतीस (33) अक्षरों वाला श्रीकृष्णमन्त्र है। इस श्रीकृष्णमंत्र का जो भी साधक जाप करता है उसे समस्त प्रकार की विद्याएं निःसंदेह प्राप्त होती हैं।




Magh Purnima 2021: आज है माघ पूर्णिमा*भगवान श्री हर‍ि विष्‍णु गंगाजल में वास करते हैं।

Magh Purnima 2021: आज है माघ पूर्णिमा*भगवान श्री हर‍ि विष्‍णु गंगाजल में वास करते हैं।   It is believed that, on the eve of Magha Purnima, p...